मुख्य सामग्रीवर वगळा

अष्टचिरींजिवी....

 

विज्ञान नहीं मानेगा, पर यह हैं आठ चिरंजीवी हैं
हिंदू इतिहास और पुराण अनुसार ऐसे आठ व्यक्ति हैं, जो चिरंजीवी हैं। यह सब किसी न किसी वचन, नियम या शाप से बंधे हुए हैं और यह सभी दिव्य शक्तियों से संपन्न है। योग में जिन अष्ट सिद्धियों की बात कही गई है वे सारी शक्तियाँ इनमें विद्यमान है। यह परामनोविज्ञान जैसा है, जो परामनोविज्ञान और टेलीपैथी विद्या जैसी आज के आधुनिक साइंस की विद्या को जानते हैं वही इस पर विश्वास कर सकते हैं। आओ जानते हैं कि हिंदू धर्म अनुसार कौन से हैं यह आठ जीवित महामानव...

अश्वत्थामा बलिव्र्यासो हनूमांश्च विभीषण:।
कृप: परशुरामश्च सप्तएतै चिरजीविन:॥
सप्तैतान् संस्मरेन्नित्यं मार्कण्डेयमथाष्टमम्।
जीवेद्वर्षशतं सोपि सर्वव्याधिविवर्जित।।

अर्थात इन आठ लोगों (अश्वथामा, दैत्यराज बलि, वेद व्यास, हनुमान, विभीषण, कृपाचार्य, परशुराम और मार्कण्डेय ऋषि) का स्मरण सुबह-सुबह करने से सारी बीमारियां समाप्त होती हैं और मनुष्य 100 वर्ष की आयु को प्राप्त करता है।
प्राचीन मान्यताओं के आधार पर यदि कोई व्यक्ति हर रोज इन आठ अमर लोगों (अष्ट चिरंजीवी) के नाम भी लेता है तो उसकी उम्र लंबी होती है।

१. हनुमान - कलियुग में हनुमानजी सबसे जल्दी प्रसन्न होने वाले देवता माने गए हैं और हनुमानजी भी इन अष्ट चिरंजीवियों में से एक हैं। सीता ने हनुमान को लंका की अशोक वाटिका में राम का संदेश सुनने के बाद आशीर्वाद दिया था कि वे अजर-अमर रहेंगे। अजर-अमर का अर्थ है कि जिसे ना कभी मौत आएगी और ना ही कभी बुढ़ापा। इस कारण भगवान हनुमान को हमेशा शक्ति का स्रोत माना गया है क्योंकि वे चीरयुवा हैं।

२. कृपाचार्य - महाभारत के अनुसार कृपाचार्य कौरवों और पांडवों के कुलगुरु थे। कृपाचार्य गौतम ऋषि पुत्र हैं और इनकी बहन का नाम है कृपी। कृपी का विवाह द्रोणाचार्य से हुआ था। कृपाचार्य, अश्वथामा के मामा हैं। महाभारत युद्ध में कृपाचार्य ने भी पांडवों के विरुद्ध कौरवों का साथ दिया था।

३. अश्वथामा - ग्रंथों में भगवान शंकर के अनेक अवतारों का वर्णन भी मिलता है। उनमें से एक अवतार ऐसा भी है, जो आज भी पृथ्वी पर अपनी मुक्ति के लिए भटक रहा है। ये अवतार हैं गुरु द्रोणाचार्य के पुत्र अश्वत्थामा का। द्वापरयुग में जब कौरव व पांडवों में युद्ध हुआ था, तब अश्वत्थामा ने कौरवों का साथ दिया था। महाभारत के अनुसार अश्वत्थामा काल, क्रोध, यम व भगवान शंकर के सम्मिलित अंशावतार थे। अश्वत्थामा अत्यंत शूरवीर, प्रचंड क्रोधी स्वभाव के योद्धा थे। धर्म ग्रंथों के अनुसार भगवान श्रीकृष्ण ने ही अश्वत्थामा को चिरकाल तक पृथ्वी पर भटकते रहने का श्राप दिया था।

अश्वत्थामा के संबंध में प्रचलित मान्यता...
मध्य प्रदेश के बुरहानपुर शहर से 20 किलोमीटर दूर एक किला है। इसे असीरगढ़ का किला कहते हैं। इस किले में भगवान शिव का एक प्राचीन मंदिर है। यहां के स्थानीय निवासियों का कहना है कि अश्वत्थामा प्रतिदिन इस मंदिर में भगवान शिव की पूजा करने आते हैं।

४. ऋषि मार्कण्डेय - भगवान शिव के परम भक्त हैं ऋषि मार्कण्डेय। इन्होंने शिवजी को तप कर प्रसन्न किया और महामृत्युंजय मंत्र सिद्धि के कारण चिरंजीवी बन गए।

५. विभीषण - राक्षस राज रावण के छोटे भाई हैं विभीषण। विभीषण श्रीराम के अनन्य भक्त हैं। जब रावण ने माता सीता हरण किया था, तब विभीषण ने रावण को श्रीराम से शत्रुता न करने के लिए बहुत समझाया था। इस बात पर रावण ने विभीषण को लंका से निकाल दिया था। विभीषण श्रीराम की सेवा में चले गए और रावण के अधर्म को मिटाने में धर्म का साथ दिया।

६. राजा बलि - शास्त्रों के अनुसार राजा बलि भक्त प्रहलाद के वंशज हैं। बलि ने भगवान विष्णु के वामन अवतार को अपना सब कुछ दान कर दिया था। इसी कारण इन्हें महादानी के रूप में जाना जाता है। राजा बलि से श्रीहरि अतिप्रसन्न थे। इसी वजह से श्री विष्णु राजा बलि के द्वारपाल भी बन गए थे।

७. ऋषि व्यास - ऋषि भी अष्ट चिरंजीवी हैँ और इन्होंने चारों वेद (ऋग्वेद, अथर्ववेद, सामवेद और यजुर्वेद) का सम्पादन किया था। साथ ही, इन्होंने ही सभी 18 पुराणों की रचना भी की थी। महाभारत और श्रीमद्भागवत् गीता की रचना भी वेद व्यास द्वारा ही की गई है। इन्हें वेद व्यास के नाम से भी जाना जाता है। वेद व्यास, ऋषि पाराशर और सत्यवती के पुत्र थे। इनका जन्म यमुना नदी के एक द्वीप पर हुआ था और इनका रंग सांवला था। इसी कारण ये कृष्ण द्वैपायन कहलाए।

८. परशुराम - भगवान विष्णु के छठें अवतार हैं परशुराम। परशुराम के पिता ऋषि जमदग्नि और माता रेणुका थीं। इनका जन्म हिन्दी पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की तृतीया को हुआ था। इसलिए वैशाख मास के शुक्ल पक्ष में आने वाली तृतीया को अक्षय तृतीया कहा जाता है। परशुराम का जन्म समय सतयुग और त्रेता के संधिकाल में माना जाता है। परशुराम ने 21 बार पृथ्वी से समस्त क्षत्रिय राजाओं का अंत किया था।
परशुराम का प्रारंभिक नाम राम था। राम ने शिवजी को प्रसन्न करने के लिए कठोर तप किया था। शिवजी तपस्या से प्रसन्न हुए और राम को अपना फरसा (एक हथियार) दिया था। इसी वजह से राम परशुराम कहलाने लगे।

टिप्पण्या

या ब्लॉगवरील लोकप्रिय पोस्ट

XEROX MEANING IN MARATHI : कॉलेज–ऑफिसमध्ये रोज ‘झेरॉक्स’शिवाय पान हलत नाही; पण ‘झेरॉक्स’ला मराठीत काय म्हणतात? जाणून घ्या उत्तर...

“एक झेरॉक्स दे ना”, असं म्हणणाऱ्यांनो ‘झेरॉक्स’ला मराठीत काय म्हणतात माहितीये का? उत्तर जाणून घ्या... आपण सर्वांनी कधी ना कधी ऐकलेलं वाक्य, “भय्या, एक झेरॉक्स देना” इतकं सर्वसामान्य झालंय की, त्यामागे खरी कहाणी आहे, हे आपण विसरतो. कॉलेज असो, सरकारी ऑफिस असो किंवा अगदी कोपऱ्यावरचं स्टेशनरीचं दुकान, झेरॉक्स हा शब्द इतका अंगवळणी पडलाय की, ‘फोटो कॉपी’ हा मूळ शब्द कुणाला आठवतच नाही. पण गंमत अशी की, झेरॉक्स हा प्रत्यक्षात अर्थाच्या अनुषंगाने वापरला जाणारा शब्द नाही, तर ते एका अमेरिकन कंपनीचं नाव आहे, ज्यानं जगभरात कॉपी मशीनचं साम्राज्य निर्माण केलं. १९३८ मध्ये चेस्टर कार्लसन नावाच्या संशोधकानं ‘झेरोग्राफी’ नावाची प्रक्रिया शोधली आणि शाई किंवा कार्बन पेपरशिवाय कॉपी काढणं शक्य झालं. याच तंत्रज्ञानावर आधारित ‘XEROX 914’ नावाचं पहिलं प्लेन पेपर कॉपियर मशीन १९५९ मध्ये आलं आणि ते इतकं गाजलं की, कंपनीचं नावच XEROX CORPORATION पडलं. या मशीनच्या अफाट यशामुळे ‘झेरॉक्स’ हा शब्द हळूहळू ‘फोटो कॉपी’साठी पर्याय बनला आणि लोकांच्या जिभेवर तो कायमचा बसला. भारतही त्याला अपवाद ठरला नाही. येथेही “झेरॉक्स काढा,” ...

* डोळ्याखालील काळी वर्तुळे...

स्त्री / पुरुषांच्या डोळ्याखालील काळी वर्तुळे आणि चेहऱ्यावरील काळे डाग दूर करण्यासाठी घरगुती उपाय पाहुयात... मित्रांनो, सर्वप्रथम तुम्ही अनेक दिवसांपासून पुरेशी झोप घेत नसाल तर त्यामुळे डोळ्याखाली काळी वर्तुळे तयार होतात हे टाळण्यासाठी तुम्ही पुरेशी झोप (किमान ६ ते ७ तास सलग) घ्या. विश्रांती ही महत्त्वाची आहे, त्यामुळे डोळ्याखालील ताण कमी होऊन ते काळे पडणार नाहीत. 👉सकाळी चहा केल्यानंतर चहाचे (चोथा) छोटे कण फ्रीजमध्ये ठेवा, त्यानंतर थंड झाल्यावर पुरुषांनी डोळ्याखाली हलक्या हाताने चोळा त्यामुळे तुम्हाला आराम मिळेल. 👉टोमॅटोतील अनेक गुण तुमच्या त्वचेवरील काळे डाग कमी करण्यास मदत करतात, एक चमचा टोमॅटोची पेस्ट आणि लिंबाचा रस (१०थेंब) एकत्र करून मिश्रण तयार करावे, हे मिश्रण आपल्या डोळ्याखाली लावावे, दोन मिनिटे तसेच ठेवावे त्यानंतर थंड पाण्याने धुऊन काढावे. 👉बदाम तेलात अनेक गुणधर्म आहेत डोळ्या जवळील त्वचेला याचा लाभ मिळतो, बदाम तेलाचा नियमित वापर केल्यास त्वचेचा रंग उजळण्यास मदत होते, रात्री डोळ्याखाली बदाम तेल लावावे हलक्या हाताने मसाज करावा सकाळी उठल्यानंतर चेहरा धुवावा. 👉स्त्री पुरुषांच...

*INTERVAL WALKING म्हणजे काय?

संपूर्ण शरीर निरोगी ठेवण्यासाठी "Interval Walking" आहे खूप फायदेशीर.समजून घ्या योग्य पद्धत... मित्रांनो, इंटरव्हल चालण्यामुळे शरीराला जास्त थकवा येत नाही आणि लवकर रिकव्हरही होते. इंटरवलदरम्यान तुम्ही सामान्य श्वासोच्छ्वास करता, ज्यामुळे तुम्हाला तुमचे फिटनेस ध्येय गाठणे सोपे होते. बरेच लोक चालण्याने वजन कमी होत नाही म्हणून वैतागून जातात आणि शेवटी ते चालणे बंद करतात. तुमच्यासोबतही असेच काही घडत असेल तर इंटरव्हल चालणे तुमच्यासाठी उपयुक्त ठरू शकते. वास्तविक, इंटरव्हल वॉकिंगमध्ये (INTERVAL WALKING) तुम्हाला लवकर-लवकर चालावे लागते, जेणेकरून जास्त चरबी जाळली जाऊ शकते आणि वजन झपाट्याने कमी (WEIGHT LOSS) होते. या चालण्याच्या दरम्यान शरीराला अनेक ब्रेक दिले जातात आणि प्रत्येक ब्रेकसाठी एक वेळ निश्चित केली जाते. इंटरव्हल चालण्यामुळे शरीराला जास्त थकवा येत नाही आणि लवकर रिकव्हरही होते. इंटरवलदरम्यान तुम्ही सामान्य श्वासोच्छ्वास करता, ज्यामुळे तुम्हाला तुमचे फिटनेस ध्येय गाठणे सोपे होते. अशा प्रकारे, जर तुम्हाला वजन कमी करायचे असेल, तर इंटरवल ट्रेनिंग हा (INTERVAL WALKING FOR WEIGHT LOSS...